नमस्कार दोस्तों, क्या अप MoneyTap Loan लेने की सोच रहे है? अगर हाँ तो आप बिल्कुल सही जगह आए है, क्युकी इस पोस्ट मे MoneyTap से संबंधित उन सभी कारकों पर चर्चा की गई है, जो लोन लेने से पहले आपके लिए जानना आवश्यक है।
MoneyTap क्या है?
सबसे पहले हमे यह जानने की जरूरत है की मनीटैप आखिर है क्या? दोस्तों मनीटैप एक कंपनी है जो लोगों को तत्काल पर्सनल लोन प्रदान करती है। आप प्ले स्टोर से MoneyTap App डाउनलोड कर सकते है या उनकी आधिकारिक वेबसाईट पर जा कर पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है। मनीटैप आपको 5 लाख रुपए तक का तत्काल लोन प्रदान करता है और इसके लिए आपको संपार्श्विक की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है। लोन राशि का उपयोग आप अपने विभिन्न जरूरतों जैसे शादी करने, छुट्टी पर जाने, मेडिकल बिलों का भुगतान करने, गैजेट खरीदने आदि के लिए कर सकते है।
MoneyTap Loan App Details (मनीटैप लोन ऐप विवरण)
मनीटैप लोन से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।
ब्याज दर | 1.08% से शुरू |
प्रोसेसिंग फीस | 2% + सेवा कर (Service Tax) |
लोन अवधि | 3 वर्ष |
देर से भुगतान शुल्क | 15% |
वार्षिक लाइन-अप सेटअप शुल्क | 499 + सेवा कर (Service Tax) |
यह भी पढे:
- mPokket Loan 2 Minutes Mai Kaise le?, mPokket Loan In Easy Steps
- StashFin: 2 Minute Mai Personal Loan Le | StashFin Credit Line Card In Easy Steps
MoneyTap Personal Loan की विशेताएं और लाभ
मनीटैप पर्सनल लोन की अपनी कुछ विशेषताएं और लाभ है, जो नीचे दी गई है:
- तुरंत मंज़ूरी: मनीटैप पर्सनल लोन के लिए मंज़ूरी की प्रक्रिया बहुत तेज़ है क्युकी यह एक ऑनलाइन ऐप है और पूरी तरह से डिजिटल है।
- अधिक लोन राशि: मनीटैप ऐप से आप कम से कम 3,000 और अधिकतम 50 लाख रुपए तक के लोन राशि का लाभ उठा सकते है। इस लोन राशि का उपयोग आप अपने व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते है।
- सुविधाजनक भुगतान अवधि: मनीटैप आपको 2 से 36 महीनों की भुगतान अवधि प्रदान करता है। लोन की ईएमआई आपके द्वारा चुनी गई लोन अवधि पर निर्भर करेगी।
- केवल निकाले गए फंड पर ब्याज: मनीटैप आपके द्वारा निकाले गए लोन राशि पर ब्याज दर लेता है, न कि आपके द्वारा स्वीकृत लोन की कुल राशि पर।
MoneyTap Interest Rate
मनीटैप लोन की ब्याज दर आम तौर पर 1.08% प्रति माह या 13% प्रति वर्ष से शुरू होती है। हालाँकि, MoneyTap Interest Rate आपके क्रेडिट स्कोर, आय, पुनर्भुगतान इतिहास, वर्तमान लोन आदि के आधार पर भिन्न हो सकती है।
MoneyTap EMI Calculator
आप नीचे दिए गए EMI Calculator का इस्तेमाल करके अपनी MoneyTap Personal Loan EMI की गणना कर सकते हैं जिसमें आपको केवल लोन राशि, ब्याज दर और अवधि, दर्ज करना होगा। ईएमआई कैलकुलेटर आपकी MoneyTap Personal Loan की ईएमआई की गणना करके दिखा देगा।
MoneyTap Loan के प्रकार
मनीटैप विभिन्न व्यक्तियों की जरूरतों के अनुसार विभिन्न प्रकार के लोन प्रदान करता है जो की नोचे गिए गए है:
- शादी: शादी के दौरान आपके खर्चे कब और कहाँ बढ़ सकते हैं कोई नहीं जनता। इन स्थितियों मे मनीटैप आपको तत्काल लोन प्रदान करता है।
- गृह नवीनीकरण: आपके घर के नवीनीकरण के दौरान, खर्च आपके अनुमानित बजट से अधिक हो सकता है। तो ऐसी स्तिथि मे आप मनीटैप (MoneyTap) से तत्काल लोन प्राप्त कर सकते है।
- चिकित्सा आपात स्थिति: चिकित्सा आपात स्थिति मेआपको अतिरिक्त नकदी की आवश्यकता हो सकती है। तो ऐसी स्तिथि मे मनीटैप तत्काल लोन बिना किसी देरी के प्राप्त करने में मदद करता हैं।
- मोबाइल लोन: अगर आप एक नया मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं, तो आप तुरंत मनीटैप मोबाइल लोन से इसे खरीद सकते हैं।
- लैपटॉप लोन: मनीटैप लैपटॉप लोन के जरिए आप उस लैपटॉप मॉडल के लिए फाइनेंसिंग प्राप्त कर सकते हैं जिसे आप खरीदना चाहते हैं।
- वाहन की मरम्मत: अगर आपके वाहन मे कुछ खराबी आ जाए और आपके पास उसे ठीक करवाने के लिए उपलब्ध राशि न हो तो, आप MoneyTap App Loan के जरिए अपने वाहन की मरम्मत के खर्चों का प्रबंधन कर सकते हैं।
- यात्रा ऋण: कभी-कभी, घूमने फिरने के लिए भी आपको कुछ अतिरिक्त नकदी की आवश्यकता हो सकती है। अपने खर्चों का प्रबंधन करने के लिए आप अपने Moneytap Credit Line का उपयोग कर सकते हैं।
नोट: MoneyTap App द्वारा लिया गया पैसा केवल यहां सूचीबद्ध खर्चों तक ही सीमित नहीं है। आप आपात स्थिति के दौरान किसी भी प्रकार के खर्च मे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
MoneyTap Loan Eligibility (पात्रता)
मनीटैप के जरिए लोन के लिए आवेदन करने के लिए, ग्राहकों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- आयु: आवेदक की आयु कम से कम 23 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष होनी चाहिए।
- आय: व्यक्ति की मासिक आय कम से कम 20,000 रुपये होना चाहिए।
- रोजगार: वेतनभोगी कर्मचारी और स्व-नियोजित व्यक्ति जैसे व्यवसाय के मालिक, वकील, डॉक्टर, दुकान के मालिक आदि इस लोन का लाभ उठा सकते है।
नोट: यह लोन सुविधा वर्तमान में केवल मुंबई (ठाणे, मुंबई और नवी मुंबई), दिल्ली एनसीआर (गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नई दिल्ली, नोएडा, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा), चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, सिकंदराबाद जैसे चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है।
MoneyTap Loan के लिए आवश्यक दस्तावेज
मनीटैप लोन के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रदान करने होंगे जो की नीचे दिए गए है:
- पैन कार्ड नंबर।
- आईडी प्रूफ (कोई एक : पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि।
- पता प्रमाण (कोई एक) : राशन कार्ड, बिजली बिल, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि।
- आय प्रमाण: सैलरी स्लिप, फॉर्म 16, प्रमाणित पी एंड एल स्टेटमेंट / बैलेंस शीट, आदि।
MoneyTap Loan के लिए आवेदन कैसे करे?
मनीटैप पर लोन के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले आप Google PlayStore से मनीटैप ऐप को इंस्टॉल कर ले। उसके बाद ऐप को ओपन कर के अपने बारे में कुछ मामूली जानकारी प्रदान करे। इसके बाद ऐप आपकी पात्रता की जांच करेगा और आपको बताएगा कि आप मनीटैप से लोन ले सकते है या नहीं, अगर आप मनीटैप से लोन लेने के योग्य है तो ऐप आपको एक क्रेडिट सीमा बताएगा जिसका आप लाभ उठा सकते हैं।
- अपना केवाईसी पूरा करें: अब आपको KYC की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। ऐसा करने के लिए, पार्टनर बैंक की ओर से मनीटैप एजेंट प्रसंस्करण के लिए आवश्यक दस्तावेज लेने के लिए आपके पास आएगा।
- धन प्राप्त करें: एक बार जब आपकी KYC पूरी हो जाती हैं और आपका लोन स्वीकार कर लिया जाता है, तो आपको अपना मनीटैप कार्ड मिल जाएगा। यह कार्ड न केवल क्रेडिट कार्ड के रूप में कार्य करता है बल्कि इसका उपयोग आप आपके मनीटैप खाते से धन निकालने के लिए भी कर सकते है।
How to Login on MoneyTap Portal (मनीटैप पोर्टल पर लॉग इन कैसे करें)
आप अपने फोन पर MoneyTap ऐप इंस्टॉल करने के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: ऐप खोलें “Sign in on MoneyTap” बटन पर क्लिक करें।
चरण 2: अब अपने Google या फेसबुक (आईडी / पासवर्ड) का उपयोग करके ऐप में लॉग इन करे।
MoneyTap Personal Loan Application Status
अपने मनीटैप पर्सनल लोन आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए, आपको मनीटैप ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करना होगा।
MoneyTap Customer Care Number (मनीटैप कस्टमर केयर नंबर)
आप अपने सभी प्रश्नों और मुद्दों के लिए मनीटैप को hello@moneytap.com पर एक ईमेल भेज सकते हैं।
FAQs (पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. मनीटैप से मैं कम से कम कितनी राशि उधार ले सकता हूं?
आप मनीटैप ऐप के जरिए कम से कम 3,000 रुपये तक उधार ले सकते हैं।
2. अगर मैं ईएमआई का भुगतान करने से चूक गया तो क्या होगा?
आपको बकाया राशि के 15% के बराबर विलंब भुगतान शुल्क देना होगा और आपका क्रेडिट स्कोर नीचे चला जाएगा।
3. मैं मनीटैप पर्सनल लोन कैसे चुका सकता हूं?
आप चेक, ऐप या सीधे बैंक के माध्यम से लोन चुका सकते हैं।
4. क्या पैन कार्ड के बिना मनीटैप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना संभव है?
नहीं, लोन आवेदन करने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है।
5. क्या मेरे पैसे खर्च करने के तरीके पर कंपनी द्वारा कोई प्रतिबंध लगाया गया है?
नहीं, कंपनी ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं लगाती है। आप किसी भी वित्तीय जरूरत के लिए लोन राशि का उपयोग कर सकते हैं।