नई दिल्ली, 5 नवंबर 2023: अक्टूबर के महीने में UPI ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस महीने में UPI के जरिए 11.41 अरब ट्रांजेक्शन हुए हैं, जोकि अब तक का सबसे ज्यादा है। इन ट्रांजेक्शन की कुल वैल्यू 17.16 लाख करोड़ रुपए है।

UPI ट्रांजेक्शन में लगातार हो रही बढ़ोतरी
सितंबर के महीने की तुलना में अक्टूबर में UPI ट्रांजेक्शन में 8% की बढ़ोतरी हुई है। वैल्यू के मामले में यह बढ़ोतरी 8.6% रही है।
फोनपे अभी भी बना हुआ है मार्केट लीडर
UPI ट्रांजेक्शन में फोनपे अभी भी मार्केट लीडर बना हुआ है। इस महीने में फोनपे के जरिए 5 अरब से ज्यादा ट्रांजेक्शन हुए हैं। देखा जाएं तो गूगल पे और पेटीएम भी ट्रांजेक्शन ज्यादा पीछे नहीं है। गूगल पे ने 3.7 अरब ट्रांजेक्शन किए हैं, जबकि पेटीएम ने 1.3 अरब ट्रांजेक्शन किए हैं।
UPI के पीछे की वजहें
यूपीआई ट्रांजेक्शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका एक कारण फेस्टिव सीजन भी है। इसके अलावा, यूपीआई के तहत दी जाने वाली सुरक्षा सुविधाओं के कारण भी यह ग्राहकों की पसंद बनता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: SBI Q2 Results: SBI ने मारा छक्का! मुनाफा में 8% का उछाल, NPA में भारी गिरावट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पहल
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी यूपीआई ट्रांजेक्शन को बढ़ाने के लिए कई पहल की हैं। RBI ने कमर्शियल बैंकों को यूपीआई के जरिए क्रेडिट लाइन बढ़ाने की मंजूरी दी है।
UPI की बढ़ती पहुंच
UPI अब भारतीय सीमाओं के बाहर भी पहुंच रहा है। फ्रांस, भूटान, नेपाल और सिंगापुर जैसे देशों में पहले ही UPI अपनी पहुंच बना चुका है। आने वाले दिनों में यह यूएई, कनाडा और श्रीलंका तक बहुत जल्द पहुंचने वाला है।