नमस्कार दोस्तों, आज की इस आर्टिकल में हम बंधन बैंक गोल्ड लोन (Bandhan Bank Gold Loan) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। यदि आप एक गोल्ड लोन की तलाश कर रहे है तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम का है, क्युकी इस आर्टिकल में बंधन बैंक गोल्ड लोन से संबंधित उन सभी करको पर चर्चा की गई है जो आपके लिए जानना अवश्यकत है।
बंधन बैंक भारत का सबसे अच्छा और भरोसेमंद बैंक है। यह बैंक ग्राहकों को बैंकिंग, लोन, बंधक लोन, निजी बैंकिंग और माइक्रोफाइनेंस जैसे विभिन्न उत्पाद प्रदान करता है और इन्ही उत्पाद में से एक गोल्ड लोन है। गोल्ड लोन आकर्षक ब्याज दर पर आपकी तत्काल जरूरतों को पूरा करने का सबसे आसान और तेज़ तरीका हो सकता है। आप न्यूनतम कागजीकारवाई करके गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते है। बंधन बैंक से लिए गए गोल्ड लोन को आप 6 महीने से 36 महीने के बीच में कभी भी लौटा सकते है।
ब्याज दर | 10.99% प्रति वर्ष से शुरू |
लोन राशि | 1 करोड़ रुपये तक (आय प्रमाण के साथ) |
लोन अवधि | 36 महीने तक |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 1.0% |
बंधन बैंक गोल्ड लोन ब्याज दर
बंधन बैंक गोल्ड लोन ब्याज दर 10.99% प्रति वर्ष से शुरू होती है और 18.00%प्रति वर्ष तक जाती है। यह ब्याज दर विभिन्न करको पर निर्भर करती है जैसे आवेदक का क्रेडिट इतिहास, लोन की राशि, अवधि, आवेदक का पेशा, सोने की शुद्धता आदि। यदि आप बंधन बैंक के मौजूदा ग्राहक है या आपका बैंक के साथ काफी अच्छा संबंध है तो आप आकर्षक ब्याज दर पर गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते है।
बंधन बैंक गोल्ड लोन ईएमआई कैलकुलेटर
हम जब भी कोई लोन लेते है तो सबसे पहले उस लोन की ईएमआई ज्ञात करते है। ईएमआई ज्ञात करने के लिए हम EMI Calculator का उपयोग करते है। ईएमआई कैलकुलेटर एक टूल है जो आपको उस राशि को जानने में मदद करता है जो आपको हर महीने की एक निशित तारीख को लोन की किस्तों के रूप में चुकानी होती है।
आप नीचे दिए गए ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके अपनी बंधन बैंक गोल्ड लोन की गणना कर सकते हैं जिसमें आपको केवल लोन राशि, ब्याज दर और अवधि, दर्ज करना होगा। ईएमआई कैलकुलेटर आपकी Bandhan Bank Gold Loan की ईएमआई की गणना करके दिखा देगा।
बंधन बैंक गोल्ड लोन की विशेषताएं
बंधन बैंक गोल्ड लोन की विशेषताएं नीचे निम्नलिखित दी गई है।
- लोन राशि ₹10,000 से शुरू होती है।
- न्यूनतम केवाईसी दस्तावेज।
- 45 मिनट के भीतर त्वरित लोन वितरण।
- आपके सोने को सुरक्षित रखने के लिए नि:शुल्क लॉकर लाभ।
- आपके सोने को सुरक्षित रूप से स्टोर करने के लिए विशेष टैम्पर-प्रूफ बैग।
- अग्रिम ब्याज/मासिक ब्याज/समान मासिक किश्तों के साथ सुविधाजनक पुनर्भुगतान।
- सुविधाजनक पुनर्भुगतान अवधि – 6 से 36 महीने।
बंधन बैंक गोल्ड लोन प्रति ग्राम दर – Dec 13 2021
बंधन बैंक वर्तमान सोने की दर के अनुरूप ₹ 3,506 से ₹ 4,621 की प्रति ग्राम दर पर गोल्ड लोन जारी करता है। 22 कैरेट सोने के लिए प्रति ग्राम सर्वोत्तम बंधन बैंक गोल्ड लोन दर ₹ 3,506 से ₹ 4,621 है, जिसे मूल्य के लिए अधिकतम 75% ऋण पर मापा जाता है, और पिछले एक महीने के लिए 22-कैरेट सोने की औसत कीमत ₹ 3,506 से ₹ 4,621 है।
सोने का वजन | सोने की शुद्धता 24 कैरेट | सोने की शुद्धता 22 कैरेट | सोने की शुद्धता 20 कैरेट | सोने की शुद्धता 18 कैरेट |
1 ग्राम | 4621 | 4290 | 3900 | 3510 |
10 ग्राम | 46210 | 42900 | 39000 | 35100 |
20 ग्राम | 93600 | 85800 | 78000 | 70200 |
30 ग्राम | 140400 | 128700 | 117000 | 105300 |
40 ग्राम | 187200 | 171600 | 156000 | 140400 |
50 ग्राम | 234000 | 214500 | 195000 | 175500 |
100 ग्राम | 468000 | 429000 | 390000 | 351000 |
200 ग्राम | 936000 | 858000 | 780000 | 702000 |
300 ग्राम | 1404000 | 1287000 | 1170000 | 1053000 |
400 ग्राम | 1872000 | 1716000 | 1560000 | 1404000 |
500 ग्राम | 2340000 | 2145000 | 1950000 | 1755000 |
बंधन बैंक गोल्ड लोन पात्रता मानदंड
बंधन बैंक गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- आयु: आवेदक की आय कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए।
- नागरिकता: आवेदक एक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- रोजगार का प्रकार: वेतनभोगी और स्वरोजगार, दोनों व्यक्ति इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
- आय: आवेदक की एक नियमित आय होनी चाहिए।
बंधन बैंक गोल्ड लोन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
बंधन बैंक गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित नीचे दिए गए है:
- फोटो: आवेदक का 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो।
- पहचान का सबूत (कोई एक): आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पासपोर्ट आदि।
- पते का सबूत (कोई एक): ड्राइविंग लाइसेन्स, पासपोर्ट, रेंट अग्रीमन्ट, उपयोगिता बिल जैसे बिजली बिल, पनि का बिल, टेलीफोन बिल आदि।
- आयु प्रमाण: पैन कार्ड।
- कृषि भूमि प्रमाण: केवल तभी आवश्यक है जब लोन कृषि उद्देश्य के लिए लिया जा रहा हो।
बंधन बैंक गोल्ड लोन शुल्क
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 1.0% |
पूर्व भुगतान/फोरक्लोज़र शुल्क | 3 महीने के भीतर 2%+जीएसटी और 3 महीने के बाद शून्य |
मूल्यांकन शुल्क | 1.5 लाख रुपये तक के लोन के लिए 250 रुपये 1.5 लाख रुपये से अधिक के लोन के लिए 500 रुपये |
देर से चुकौती शुल्क | 2% प्रति वर्ष + लागू ब्याज दर। |
नवीनीकरण प्रसंस्करण शुल्क | 350 रुपए + जीएसटी |
बंधन बैंक गोल्ड लोन के लिए आवेदन कैसे करे?
बंधन बैंक गोल्ड लोन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित दी गई है:
Bandhan Bank Gold Loan Online Apply
बंधन बैंक गोल्ड लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करे:
- बंधन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- अब ‘Personal’ पर क्लिक करे।
- ‘Personal’ पर क्लिक करने के बाद ‘Loans’ पर क्लिक करे।
- आपके सामने बंधन बैंक लोन की पूरी लिस्ट या जाएगी, लिस्ट में ‘Gold Lons’ पर क्लिक करे।
- आपके सामने गोल्ड लोन से संबंधित जानकारी या जाएगी।
- अब ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करे या पेज को नीचे स्क्रॉल डाउन करे।
- आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, ईमेल, मोबाईल नंबर, अपने शहर को चुने और पिन कोड दर्ज करे।
- सब कुछ दर्ज करने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक करे।
- बैंक का एक प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा और आपके लोन आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने मे आपकी मदद करेगा।
Bandhan Bank Gold Loan Offline Apply
बंधन बैंक गोल्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करे:
- आप अपने नजदीकी बंधन बैंक की शाखा मे जाएं।
- बैंक के कर्मचारी को बताए की आप गोल्ड लोन के लिए आवेदन करना चाहते है।
- बैंक का कर्मचारी आपको गोल्ड से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेगा।
- आपसे आवश्यक दस्तावेज लिए जाएंगे और उनकी जांच की जाएगी।
- आपके द्वारा गिरवी रखने जाने वाले सोने की जांच की जाएगी।
- यदि आप पात्र पाते है तो आपका लोन स्वीकार कर लिया जाएगा और धन राशि आपके खाते मे दाल दी जाएगी।
बंधन बैंक पोर्टल पर लॉग इन कैसे करे?
बंधन बैंक पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करे:
- बंधन बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं।
- पेज के ऊपरी दाएं कोने पर, ‘Login’ पर क्लिक करें।
- ‘Internet Banking’ और ‘Corporate Internet Banking’ में से अपना विकल्प चुने।
- ‘Internet Banking’ पर लॉगिन करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।
- ‘Corporate Internet Banking’ पर लॉगिन करने के लिए अपना ‘Corporate ID’ और ‘Net Banking ID’ का उपयोग करके लॉगिन करे।
बंधन बैंक गोल्ड लोन कस्टमर केयर
आप बंधन बैंक गोल्ड लोन से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए नीचे दिए गए विभिन्न माध्यम से बंधन बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते है:
- टोल-फ्री: 1800 258 8181
- कस्टमर केयर नंबर: 033 4409 9090
- बैंकिंग सहायता: 033 6633 3333
- प्रधान कार्यालय: 033 6609 0909
- ईमेल: customercare@bandhanbank.com
- शिकायत दर्ज करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म: Bandhan Bank Online Complaint Form
- डाक का पता: फ्लोर्स 12-14, एडवेंट्ज इनफिनिटी@5, BN 5, सेक्टर , साल्ट लेक सिटी, कोलकाता 700091
यह भी पढे: HDFC Gold Loan सबसे कम ब्याज दर पर कैसे ले?
FAQs (पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. बंधन बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दर कितनी है?
बंधन बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दर न्यूनतम 10.99% प्रति वर्ष और अधिकतम 18.00% प्रति वर्ष है।
2. बंधन बैंक गोल्ड लोन की न्यूनतम राशि क्या है।
बंधन बैंक से आप कम से कम 10,000 रुपए की गोल्ड लोन राशि प्राप्त कर सकते है।
3. बंधन बैंक गोल्ड लोन की अधिकतम राशि क्या है।
आप बंधन बैंक से 1 करोड़ रुपये तक (आय प्रमाण के साथ) गोल्ड लोन राशि ले सकते है।
4. बंधन बैंक गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है।
आप केवाईसी जैसे मामूली दस्तावेजों के साथ गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते है जैसे आइडेंटिटी प्रूफ, एड्रैस प्रूफ, आदि।
5. बंधन बैंक गोल्ड लोन पर कितना प्रोसेसिंग फीस लेता है?
बंधन बैंक गोल्ड लोन पर लोन राशि का 1% प्रोसेसिंग फीस लेता है।
6. बंधन बैंक गोल्ड लोन की चुकौती अवधि क्या है?
बैंक आपको 6 महीने से 36 महीने तक की चुकौती अवधि प्रदान करता है।