नमस्कार दोस्तों, आज की इस आर्टिकल में हम Bandhan Bank Two-Wheeler Loan In Hindi में जानकारी प्राप्त करेंगे। अगर आप भी जानना चाहते है की Bandhan Bank Two-Wheeler Loan Kaise Le?, तो इस आर्टिकल अंत तक अवश्य पढे। इस पोस्ट में बंधन बैंक टू-व्हीलर लोन से संबंधित उन सभी करको पर चर्चा की गई है जो आपके लिए टू व्हीलर लोन लेने से पहले जानना बेहद आवश्यक है।
बंधन बैंक लिमिटेड एक भारतीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है जिसे 2001 में कोलकाता में एक माइक्रो-फाइनेंस कंपनी के रूप में शुरू किया गया था। बंधन बैंक भारत का सबसे अच्छा और भरोसेमंद बैंक है। यह बैंक ग्राहकों को बैंकिंग, लोन, माइक्रोफाइनेंस जैसे विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है।
Bandhan Bank Two-Wheeler Loan In Hindi
बंधन बैंक 15.50% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर पर टू व्हीलर लोन प्रदान करता है।आप बैंक से 5 लाख रुपए तक की लोन राशि प्राप्त कर सकते है और इस लोन राशि को चुकाने के लिए बैंक आपको 4 वर्ष तक की चुकौती अवधि प्रदान करती है ताकि आप अपने Bike Loan की ईएमआई का भुगतान बिना किसी तनाव के कर सके।
ब्याज दर | 15.50% से शुरू |
लोन राशि | 5 लाख रुपए तक |
अवधि | 4 वर्ष तक |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 2.5% + जीएसटी |
बंधन बैंक टू-व्हीलर लोन ब्याज दर
बंधन बैंक टू व्हीलर लोन की ब्याज दरे 15.50%% प्रति वर्ष से शुरू होती है और 16.60% प्रति वर्ष तक जाती है। हालांकि, आवेदक का क्रेडिट इतिहास, लोन राशि, अवधि, जैसे करको पर बंधन बैंक टू व्हीलर लोन की ब्याज दरे निर्भर करती है।
बंधन बैंक टू-व्हीलर लोन ईएमआई कैलकुलेटर
हम जब भी कोई लोन लेते है तो सबसे पहले उस लोन की ईएमआई ज्ञात करते है। ईएमआई ज्ञात करने के लिए हम EMI Calculator का उपयोग करते है। ईएमआई कैलकुलेटर एक टूल है जो आपको उस राशि को जानने में मदद करता है जो आपको हर महीने की एक निशित तारीख को लोन की किस्तों के रूप में चुकानी होती है।
यदि आप बाइक खरीदने के लिए लोन ले रहे हैं, तो आप मासिक भुगतान की गणना के लिए लोन शिक्षा के टू व्हीलर ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। आपको केवल लोन राशि, ब्याज दर और अवधि, दर्ज करना होगा। ईएमआई कैलकुलेटर आपकी Bandhan Bank Two-Wheeler Loan की ईएमआई की गणना करके दिखा देगा।
बंधन बैंक टू-व्हीलर लोन पात्रता मानदंड
बंधन बैंक टू व्हीलर लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- आयु:
- न्यूनतम: 21 वर्ष (सह-आवेदक के साथ 18 वर्ष तक)
- अधिकतम: 60 वर्ष या सेवानिवृत्ति की आयु, जो भी पहले वेतनभोगी ग्राहक के लिए और स्व-व्यवसायी ग्राहकों के लिए 65 वर्ष।
- रोजगार का प्रकार: वेतनभोगी, स्व-नियोजित पेशेवर, स्व-नियोजित गैर-पेशेवर व्यक्ति इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
- नागरिकता: आवेदक एक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
बंधन बैंक टू-व्हीलर लोन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
बंधन बैंक बाइक लोन के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित नीचे दिए गए है:
- फोटो: आवेदक का पासपोर्ट साइज़ फोटो।
- आवेदन पत्र: विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र।
- पहचान का सबूत: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पासपोर्ट आदि।
- पते का सबूत: ड्राइविंग लाइसेन्स, पासपोर्ट, रेंट अग्रीमन्ट, उपयोगिता बिल जैसे बिजली बिल, पनि का बिल, टेलीफोन बिल आदि।
- बैंक विवरण: पिछले 6 महीनों का ऑपरेटिव बैंक अकाउंट स्टेटमेंट।
- कोटेशन/प्रोफार्मा इनवॉयस: आवेदक द्वारा खरीदे जाने वाले प्रस्तावित वाहन का कोटेशन/प्रोफार्मा इनवॉयस।
- वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए:
- आय प्रमाण: पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप और 1 साल के लिए फॉर्म-16।
- स्व-नियोजित व्यक्तियों के लिए:
- आय प्रमाण: बैलेंस शीट और लाभ और हानि खाते की गणना, आयकर रिटर्न (आईटीआर)।
बंधन बैंक बाइक लोन की विशेषताएं
बंधन बैंक बाइक लोन की विशेषताएं निम्नलिखित है:
- आकर्षक ब्याज दर: बैंक 15.50% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर पर Bike Loan की पेशकश करता है।
- लोन राशि: बंधन बैंक बाइक की ऑन-रोड कीमत का 85% तक लोन के रूप में प्रदान करता है।
- लचीला पुनर्भुगतान अवधि: बैंक आपको 4 वर्ष तक की एक लचीली पुनर्भुगतान अवधि प्रदान करता है, जिसे अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं और आसान मासिक किस्तों मे भुगतान कर सकते है।
- जीवन और गैर-जीवन बीमा: बंधन बैंक से आप जीवन और गैर-जीवन बीमा विकल्पों का लाभ उठा सकते है।
- न्यूनतम दस्तावेज़ीकरण: आप न्यूनतम दस्तावेज़ीकरण के साथ बंधन बैंक से टू व्हीलर लोन प्राप्त कर सकते है।
- डोर स्टेप: बंधन बैंक डोर स्टेप दस्तावेज़ पिक अप प्रक्रिया प्रदान करता है।
बंधन बैंक टू-व्हीलर लोन के लिए आवेदन कैसे करे?
बंधन बैंक टू व्हीलर लोन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित दी गई है:
Bandhan Bank Two-Wheeler Loan Online Apply
बंधन बैंक Bike Loan के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करे:
- बंधन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- ‘Personal’ पर क्लिक करे।
- ‘Personal’ पर क्लिक करने के बाद ‘Loans’ पर क्लिक करे।
- आपके सामने बंधन बैंक लोन की पूरी लिस्ट या जाएगी, लिस्ट में ‘Two-Wheeler Lons’ पर क्लिक करे।
- आपके सामने टू व्हीलर लोन से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
- अब ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करे या पेज को नीचे स्क्रॉल डाउन करे।
- आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, ईमेल, मोबाईल नंबर, पिन कोड दर्ज करे और अपने शहर को चुने।
- सब कुछ दर्ज करने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक करे।
- बैंक का एक प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा और आपके लोन आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने मे आपकी मदद करेगा।
Offline Bandhan Bank Two-Wheeler Loan Kaise Le
बंधन बैंक टू-व्हीलर लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करे:
- आप अपने नजदीकी बंधन बैंक की शाखा मे जाएं।
- बैंक के कर्मचारी को बताए की आप Bike Loan के लिए आवेदन करना चाहते है।
- बैंक का कर्मचारी आपको बाइक लोन या टू-व्हीलर लोन से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेगा।
- आपसे आवश्यक दस्तावेज लिए जाएंगे और उनकी जांच की जाएगी।
- यदि आप पात्र पाते है तो आपका लोन स्वीकार कर लिया जाएगा और धन राशि आपके खाते मे दाल दी जाएगी।
बंधन बैंक पोर्टल पर लॉगिन कैसे करे?
बंधन बैंक पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करे:
- बंधन बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं।
- पेज के ऊपरी दाएं कोने पर, ‘Login’ पर क्लिक करें।
- ‘Internet Banking’ और ‘Corporate Internet Banking’ में से अपना विकल्प चुने।
- ‘Internet Banking’ पर लॉगिन करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।
- ‘Corporate Internet Banking’ पर लॉगिन करने के लिए अपना ‘Corporate ID’ और ‘Net Banking ID’ का उपयोग करके लॉगिन करे।
महत्वपूर्ण पहलू
- बंधन बैंक टू-व्हीलर लोन के लिए आवेदन करने से पहले उसकी ब्याज दर और शुल्क अच्छे से समझ ले।
- किसी भी लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपने क्रेडिट स्कोर की जांच अवश्य करें। आपका क्रेडिट स्कोर आपके लोन चुकौती की क्षमता को दर्शाता है। यदि आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो आपसे उच्च ब्याज दर वसूल की जा सकती है या लोन आवेदन अस्वीकार हो सकता है। अपना क्रेडिट स्कोर चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करे।
- एक अच्छा Bike Loan पाने के लिए टू-व्हीलर लोन आवेदन करने से पहले विभिन्न ब्याज दरों और शुल्कों की तुलना अवश्य करें।
बंधन बैंक टू-व्हीलर लोन कस्टमर केयर
आप बंधन बैंक टू-वहीर लोन से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए नीचे दिए गए विभिन्न माध्यम से बंधन बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते है:
टोल-फ्री नंबर | 1800 258 8181 |
कस्टमर केयर नंबर | 033 4409 9090 |
बैंकिंग सहायता | 033 6633 3333 |
प्रधान कार्यालय | 033 6609 0909 |
ईमेल | customercare@bandhanbank.com |
शिकायत दर्ज करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म | Bandhan Bank Online Complaint Form |
डाक का पता | फ्लोर्स 12-14, एडवेंट्ज इनफिनिटी@5, BN 5, सेक्टर , साल्ट लेक सिटी, कोलकाता 700091 |
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने जाना की Bandhan Bank से Bike Loan कैसे ले सकते है। इस लोन के लिए योग्यता और इससे संबंधित सभी दस्तावेज क्या है। यदि आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप बंधन बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते है या आप कमेन्ट करके पूछ सकते है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करे।
FAQs (पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. बंधन बैंक से मैं कितना लोन प्राप्त कर सकता हूं?
बाइक की ऑन-रोड कीमत का 85% लोन के रूप में प्रदान किया जा सकता है।
2. मैं अधिकतम कितनी लोन राशि प्राप्त कर सकता/सकती हूं?
बंधन बैंक से आप टू- व्हीलर लोन के लिए की अधिकतम राशि जो प्राप्त की जा सकती है वह 5 लाख रुपये है।
3. बंधन बैंक बाइक लोन की चुकौती अवधि क्या हैं?
बंधन बैंक टू-व्हीलर लोन पर विभिन्न पुनर्भुगतान अवधि 12 महीने, 18 महीने, 24 महीने 36 महीने और 48 महीने तक प्रदान करता है
4. क्या टू-व्हीलर लोन लेने के लिए बंधन बैंक में मेरा बचत खाता होना चाहिए?
हां, बंधन बैंक में लोन लेने के लिए आपके पास एक चालू या बचत खाता होना चाहिए
5. बंधन बैंक Bike Loan पर दी जाने वाली ब्याज दर क्या है?
बंधन बैंक द्वारा Bike Loan पर दी जाने वाली ब्याज दर 15.50% से 16.50% प्रति वर्ष है।