हैलो दोस्तों, आज की यह पोस्ट SBI Car Loan से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी पर है। हर व्यक्ति का सपना होता है की वो अपनी खुदकी कार खरीदे परंतु आज कल की इस महंगाई वाले जमाने मे इस सपने को पूरा करना खास तौर पर मिडल क्लास लोगों के लिए आसान नहीं होता। तो ऐसी स्तिथि मे हमारे पास एकमात्र विकल्प कर लोन का होता। है। आज के समय मे बहुत सारे बैंक और वित्तीय संस्था कार लोन प्रदान करते है और कई बैंक कार की प्राइस का 100% फाइनेंसकर देते है। आज हम SBI Car Loan लोन के बारे मे जनेगे।
एसबीआई बैंक देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। एसबीआई बैंक आपको 7.5 % की ब्याज दर के साथ Car Loan प्रदान करता है।
यह भी पढे: HDFC bike loan Kaise le | HDFC Two Wheeler Loan In Hindi
Table of Contents
SBI Car Loan की विशेषताये
- एसबीआई बैंक कार की ऑन-रोड कीमत का 85% तक लोन प्रदान करता है।
- एसबीआई कार लोन की ब्याज दरे 7.50% से शुरू होती हैं।
- एसबीआई कार लोन की प्रोसेसिंग फीस कार की कीमत का 0.20% कम से कम ₹500 और अधिकतम ₹10,000 है।
- एसबीआई बैंक कार लोन की चुकौती के लिए 7 वर्ष की अवधि प्रदान करता है।
- एसबीआई बैंक कार लोन पर कोई अग्रिम ईएमआई का भुगतान नहीं लेता।
- एसबीआई कार लोन लाइफ इंश्योरेंस कवर (वैकल्पिक) के साथ उपलब्ध है।
SBI Car Loan लेने के लिए Eligibility क्या है?
एसबीआई न्यू या यूज्ड Car Loan के लिए Eligibility निमलिखित प्रकार है
- एसबीआई बैंक से Car Loan लेने के लिए आपकी आयु 21 वर्ष से 67 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- SBI Car Loan लेने के लिए आपका निम्न से एक होना अनिवार्य है:
- आवेदक को केंद्र या राज्य सरकार का कर्मचारी होना चाहिए।
- आपको एक पेशेवर या स्व-नियोजित व्यक्ति होना चाहिए।
- एक ऐसा व्यक्ति जो कृषि और संबद्ध गतिविधियों में लगा हो।
SBI Car Loan फीस और चार्जेस
स्कीम के नाम | प्रोसेसिंग फीस | न्यूनतम प्रोसेसिंग फीस | अधिकतम प्रोसेसिंग फीस |
एसबीआई कार लोन | लोन राशि का 0.20% + GST | Rs.500 + GST | Rs.3750 + GST |
एसबीआई एनआरआई – कार लोन योजना | लोन राशि का 0.25% + GST | NA | Rs.5000 + GST |
एश्योर्ड कार लोन | NA | NA | NA |
एसबीआई लॉयल्टी कार लोन योजना (होम लोन लेने वालों के लिए) | लोन राशि का 0.125% + GST | 250 + GST | 2500 + GST |
प्रमाणित पूर्व-स्वामित्व वाली कार लोन | लोन राशि का 0.20% + GST | NA | 5000 + GST |
एसबीआई कार लोन लाइट | लोन राशि का 0.50% + GST | NA | NA |
एसबीआई ग्रीन कार (इलेक्ट्रिक वाहन) | NIL | NA | NA |
एसबीआई बैंक की Car Loan योजनाएं
एसबीआई बैंक Car Loan पर जो योजनए प्रदान करता है उनकी सूची नीचे दी गई है:
- एसबीआई कर लोन योजना: यह योजना उन लोगों के लिए है जो एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस योजना के तहत आपको Car Loan चुकाने के लिए 84 महीने की अवधि प्रदान की जाती है और इसके साथ ही आवेदक को एक वैकल्पिक एसबीआई जीवन बीमा कवर भी प्रदान किया जाता है।
- सर्टिफाइड प्री-ओव्ड कार लोन योजना: यह स्कीम उन लोगों के लिए है जो अपने लिए प्री-ओन्ड कार खरीदना चाहते हैं। इस योजना के तहत आपको कम से कम 3 लाख और अधिकतम 10 लाख रुपए तक की लोन राशि प्राप्त हो सकती है जिसको चुकाने के लिए आपको 5 वर्ष से 8 वर्ष तक की अवधि प्रदान की जाती है।
- एसबीआई लॉयल्टी कार लोन योजना: इस योजना के तहत, कार की ऑन-रोड कीमत का 100% लोन के रूप में प्रदान किया जा सकता है और इस लोन राशि को चुकाने के लिए 7 वर्ष की अवधि प्रदान की जाती है।
- एसबीआई एश्योर्ड कार लोन योजना: यह योजना उन एसबीआई ग्राहक के लिए है जिन्होंने एसबीआई बैंक की किसी शाखा में सावधि जमा (fixed deposit) खाता खोला है, यह योजना कार के ऑन-रोड कीमत के लिए 100% सावधि जमा के साथ आती है। इस योजना के तहत न्यूनतम लोन राशि 2 लाख रुपए है जिसको चुकाने के लिए 3 से 7 वर्ष तक की अवधि दी जाती है।
- एसबीआई कार लोन लाइट योजना: यह योजना उन पेशेवरों और स्वरोजगार/व्यवसायियों के लिए है जिनके पास आय प्रमाण नहीं है। इस योजना के तहत कार की ऑन-रोड कीमत का 75% तक लोन के रूप में प्रदान किया जाता है। इस योजना मे आपको अधिकतम लोन राशि 4 लाख तक प्राप्त हो सकता है जिसको चुकाने के लिए आपको 5 वर्ष की अवधि प्रदान की जाती है।
- ग्रीन कार लोन (इलेक्ट्रिक कारों के लिए): इस योजना के तहत कार की ऑन-रोड कीमत का 95% लोन के रूप में प्रदान किया जाता है और इस लोन राशि को चुकाने के लिए 3 से 8 वर्ष की अवधि प्रदान की जाती है।
एसबीआई कार लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
वेतनभोगी आवेदक
- दो पासपोर्ट साइज फोटो।
- बैंक के पिछले 6 महीनों का खाता विवरण
- आय प्रमाण: वेतन पर्ची, फॉर्म 16।
- पिछले दो वर्षों के IT रिटर्न डिटेल्स।
- पहचान का प्रमाण (कोई एक): पासपोर्ट, पैन कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि।
- एड्रेस प्रूफ (कोई एक): राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, टेलीफोन बिल, बिजली बिल आदि।
गैर-वेतनभोगी/व्यवसायी/पेशेवर
- बैंक के पिछले 6 महीनों का खाता विवरण
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- पते का सबूत
- पहचान प्रमाण
- पिछले दो वर्षों के IT रिटर्न डिटेल्स
- फॉर्म 16
- लेखापरीक्षित तुलन पत्र
- पिछले 2 वर्षों के पी एंड एल डिटेल्स
- बिक्री कर प्रमाणपत्र
- पार्टनरशिप कॉपी
कृषि और संबद्ध गतिविधियों में लगे व्यक्ति:
- बैंक के पिछले 6 महीनों का खाता विवरण
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान का सबूत
- पते का सबूत
- प्रत्यक्ष कृषि गतिविधि
- संबद्ध कृषि गतिविधि: चल रही गतिविधियों का साक्ष्य प्रदान किया जाना चाहिए।
SBI Car Loan Calculator
एसबीआई Car Loan की गणना आप SBI Car Loan Calculator का इस्तेमाल करके कर सकते है और अपने मासिक ईएमआई की योजना बना सकते है।
एसबीआई कार लोन 7.50% ब्याज दर पर लोन राशि और अवधि नीचे दिए गए है:
लोन राशि | 2 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष | 7 वर्ष |
---|---|---|---|---|
1 लाख | ₹ 4,500 | ₹ 3,111 | ₹ 2,004 | ₹ 1,534 |
3 लाख | ₹ 13,500 | ₹ 9,332 | ₹ 6,011 | ₹ 4,601 |
5 लाख | ₹ 22,500 | ₹ 15,553 | ₹ 10,019 | ₹ 7,669 |
10 लाख | ₹ 45,000 | ₹ 31,106 | ₹ 20,038 | ₹ 15,338 |
एसबीआई कार लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
एसबीआई कार लोन के आवेदन के लिए आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार कार लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आपके द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेज की जांच होगी और जब सारे दस्तावेज बैंक के हिसाब से ठीक होंगे तो लोन राशि आपके बैंक खाते में दाल दी जाएगी।
यह भी पढे: Paysense Loan kaise Le: 2 मिनट्स मे पर्सनल लोन लें| Paysense Reviews
FAQs (पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. ईएमआई भुगतान छूट जाने पर क्या मुझे कोई दंड देना होगा?
जी हाँ, आपको 2% प्रति माह का जुर्माना देना होगा।
2. क्या मैं एसबीआई कार लोन का पूर्व भुगतान कर सकता हूं?
लॉयल्टी कार लोन योजना में कोई पूर्व भुगतान दंड नहीं है। अधिक जानकारी के लिए बैंक कर्मियों से संपर्क करें।
3. क्या एसबीआई कार लोन पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज लगता है?
जी हाँ, एसबीआई कार लोन न्यूनतम लोन राशि का 0.20% प्रोसेसिंग शुल्क लेता है जो कम से कम 500 और अधिकतम 10,000 रुपए है।
1 thought on “SBI Car Loan Kaise Le?| एसबीआई कार लोन”