नमस्कर दोस्तों, अगर आप एक स्टूडेंट है और आप एक इंसटेंट लोन ऐप की तलाश कर रहे जिससे थोड़ा बहुत लोन आपको 2 मिनट्स मे मिल जाए तो आज मे आपको mPokket Loan के बारे मे बताऊँगा जो आपके थोड़े बहुत खर्चों की जरूरत को पूरा करने मे आपके काम आ सकता है।
mPokket Kya Hai?
mPokket एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो वेतनभोगी व्यक्ति और कॉलेज के स्टूडेंट्स को 500 से 20,000 रुपए तक 1% से 6% प्रति माह की ब्याज दर के साथ तत्काल लोन प्रदान करता है। इस ऐप से लिए गए लोन राशि को चुकाने के लिए 3 महीने की अवधि दी जाती है। इस लोन का भुगतान आप अपने डेबिट कार्ड, यूपीआई या पेटीएम वॉलेट से बड़ी आसानी से कर सकते है।
mPokket App को विशेष रूप से छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। जब छात्रों को तत्काल लोन की आवश्यकता होती है, तो mPokket उनकी सहायता करता है। यह पूरी तरह से ऑनलाइन काम करता है। इस ऐप से लिए गए लोन राशि का इस्तेमाल आप अपनी मर्जी से कही भी कर सकते है।
यह भी पढे: PaySense क्या है? PaySense Personal Loan कैसे ले?
mPokket Loan Details (एमपॉकेट लोन विवरण)
एमपॉकेट लोन (mPokket Loan) से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी नीचे दी गई है:
- उद्देश्य: देश में कॉलेज छात्रों और वेतनभोगी व्यक्ति को तत्काल लोन प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश है।
- ब्याज दर: यह लोन ऐप 1% से 6% प्रति माह ब्याज दर पर लोन प्रदान करता है।
- लोन राशि: यह लोन ऐप कॉलेज के छात्रों को 500 से 10,000 और वेतनभोगी व्यक्ति को 1,000 से 20,000 तक का तत्काल लोन प्रदान करता है।
- अवधि: इस ऐप से लिए गए लोन को चुकाने के लिए 61 से 90 दिनों का समय दिया जाता है।
- प्रोसेसिंग फीस: यह ऐप 34 से 203 रुपए + 18% GST लोन प्रोसिस फीस चार्ज करता है।
MPokket App Loan के लिए Eligibility क्या है?
एमपॉकेट एप लोन के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- Eligibility for students:
- स्टूडेंट्स की उम्र लोन आवेदन करने के लिए कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक का किसी कॉलेज में नामांकित होना चाहिए।
- आवेदक के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- आवेदक के पास मोबाईल फोन होना चाहिए।
- Eligibility for salaried:
- आवेदन करने वाली की उम्र 40 वर्ष से काम होनी चाहिए।
- आवेदक का मासिक वेतक उसके बैंक अकाउंट मे प्राप्त होना चाहिए।
- आवेदक के पास सैलरी स्लिप होनी चाहिए।
- आवेदक के पास मोबाईल फोन होना चाहिए।
mPokket Loan के लिए जरूरी दस्तावेज
एमपॉकेट लोन (mPokket Loan) के लिए आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- स्टूडेंट्स के लिए जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण (कोई एक) : आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि।
- यदि आप आधार कार्ड को पहचान प्रमाण के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं तो पैन कार्ड अनिवार्य है।
- कॉलेज आईडी कार्ड
- वेतनभोगी व्यक्ति के लिए जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण (कोई एक) : आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि।
- पैन कार्ड
- सैलरी स्लिप
- फॉर्म 16ए
- कंपनी का आईडी कार्ड
आपको बता दे की दस्तावेज़ीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस और ऑनलाइन है। इसके लिए आपको कही भी जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।आप घर बेठे 2 मिनट्स मे लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
mpokket Login कैसे करे?
एमपॉके लॉगिन (mpokket Login) करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करे।
- सबसे पहले आप प्ले स्टोर से Mpokket App डाउनलोड करे या आधिकारिक वेबसाईट पर जाए।
- अब आप अपने रजिस्टर मोबाईल नंबर दर्ज करके OTP के माध्यम से लॉगिन करे।
- आप अपने गूगल अकाउंट या फकबूक से भी लॉगिन कर सकते है।
Mpokket Loan के लिए आवेदन कैसे करे?
एमपॉकेट लोन (Mpokket Loan) आवेदन के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करे:
- चरण 1: Google play store से mPokket ऐप डाउनलोड करें।
- चरण 2: अब अपना मोबाईल नंबर ओटीपी के माध्यम से रजिस्टर करे।
- चरण 3: अपने Google या Facebook खाते का उपयोग करके साइन अप करें।
- चरण 4: अपना प्रोफाइल पसवॉर्ड बनाए और अपना पेशा चुनें।
- चरण 5: KYC दस्तावेज और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- चरण 6: एक सेल्फी वीडियो रिकार्ड करे।
- चरण 7: कुछ ही मिनटों मे लोन राशि अपने बैंक खाते मे पाए।
mpokket Customer Care Number
आपके अपने किसी भी प्रश्न या शिकायत के लिए MPokket Customer Care से संपर्क कर सकते हैं।
- आप MPokket Customer Care से इस टेलीफोन नंबर: 033 66452400 पर संपर्क कर सकते हैं
- आप support@mpokket.com पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
निष्कर्ष
आज की पोस्ट मे हमने जाना की MPokket से पर्सनल लोन कैसे ले सकते है। यह ऐप छात्रों के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है क्युकी यह ऐप छात्रों की जरूरतों को समझता है और विशेष रूप से छात्रों के लिए ही बनाया गया है। परंतु वेतनभोगी व्यक्ति भी इस ऐप से लोन का लाभ उठा सकता है। यह ऐप आपको काफी कम ब्याज दर पर और काफी कम दस्तावेजीकरण पर लोन प्रदान करता है। उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आए होगी। ऐसे ही और पोस्ट को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाईट को सबस्क्राइब करे ताकि जब भी हम कोई नया पोस्ट डेल तो उसका नोटिफिकेश आपके मोबाईल पर या जाए।
यह भी पढे: Money View Loan Kaise Le
FAQs (पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. क्या कोई भी छात्र Mpokket से लोन प्राप्त कर सकता है?
हाँ, Mpokket कोई भी कॉलेज स्टूडेंट लोन प्राप्त कर सकता है। छात्र की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
2. Mpokket लोन के लिए क्रेडिट सीमा कैसे तय की जाती है?
Mpokket लोन के लिए क्रेडिट सीमा एक आंतरिक एल्गोरिथ्म के उपयोग से इंस्टेंट लोन ऐप द्वारा किया जाता है। यह आपके द्वारा प्रदान की गई सभी व्यक्तिगत जानकारी पर आधारित है।
3. एक कॉलेज स्टूडेंट अधिकतम कितनी लोन राशि प्राप्त कर सकता है?
एक कॉलेज स्टूडेंट अधिकतम 10,000 रुपए की लोन राशि प्राप्त कर सकता है।
4. वेतनभोगी कर्मचारी के लिए अधिकतम लोन राशि कितनी है?
वेतनभोगी कर्मचारी के लिए अधिकतम लोन राशि 20.000 रुपए है।
Very informative content thanks for sharing with us