नमस्कार दोस्तों, आज की पोस्ट में हम SBI Gold Loan से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे। इस पोस्ट में एसबीआई गोल्ड लोन से संबंधित उन सभी कारकों पर चर्चा की जाएगी जो आपके लिए जानना आवश्यक है और हम यह भी बताएंगे की आप SBI Gold Loan Kaise Le सकते है।
यदि आपके पास सोने के सिक्के या गहने है तो आप पर्सनल लोन की तुलना मे कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकते है। जी हाँ देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई बैंक से आप सोने के बदले 20 लाख रुपए तक का लोन ले सकते है। सोने पर लोन के लिए एसबीआई बैंक गोल्ड लोन काफी पसंदीदा है क्योंकि यह 7.50% से शुरू होने वाले गोल्ड लोन पर सबसे कम ब्याज दर प्रदान करता है। आज की एसबीआई गोल्ड लोन दर प्रति ग्राम ₹ 4,659 से ₹ 5,036 के बीच है। एसबीआई गोल्ड लोन के लिए कोई भी इंकम प्रूफ नहीं देना होता। कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष से अधिक हो एसबीआई गोल्ड लोन ले सकता है।
यह भी पढे: Citi IndianOil Credit Card: विशेषताएं, लाभ और शुल्क जाने।
Table of Contents
SBI Gold Loan की विशेषताएं और लाभ
शादी हो या बच्चों की शिक्षा, किसी भी तरह की तत्काल पैसों की दिक्कत हो या बिजनस उद्देश्यों के लिए तत्काल व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करना हो, आप अपने सोने के गहनों को गिरवी रखकर SBI Gold Loan का लाभ उठा सकते है। गिरवी रखा सोना लोन की सुरक्षा के रूप में कार्य करता है। SBI से लोन लेने के निम्नलिखित लाभ हैं:
- लोन राशि: आप एसबीआई बैंक से 20,000 रुपए से 2 लाख रुपए तक का गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते है।
- लोन अवधि: आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से 30 महीने की लंबी अवधि के गोल्ड लोन का लाभ उठा सकते हैं।
- कम ब्याज दर: एसबीआई गोल्ड लोन की ब्याज दर दूसरों बैंकों के गोल्ड लोन के ब्याज दर की तुलना मे कम है।
- गारंटी: एसबीआई सोने के बदले साधारण दस्तावेजों और बिना किसी गारंटी के लोन प्रदान करता है।
- गोल्ड लोन योजना: एसबीआई के पास एक विशेष कृषि गोल्ड लोन योजना है। आप अपने खेती के खर्चों को पूरा करने के लिए पैसा उधार लेना चाहते हैं तो SBI Gold Loan आपके लिए काफी बेहतर विकल्प साबित होगा। कृषि गोल्ड लोन पर एसबीआई की ब्याज दर उसकी नियमित Gold Loan योजना की तुलना में कम है।
SBI गोल्ड लोन की ब्याज दरें
एसबीआई गोल्ड लोन की ब्याज दर 7.30% से शुरू होती है और 7.50% तक जाती है। आप किसी भी उद्देश्य के लिए 36 महीने से अधिक अवधि के लिए गोल्ड लोन का लाभ उठा सकते हैं। एसबीआई गोल्ड सबसे कम दरों पर लोन प्रदान करता है, यह एक सुरक्षित लोन है।
SBI Gold Loan की ब्याज दर की तुलना
एसबीआई बैंक गोल्ड लोन का अन्य बैंक के गोल्ड लोन के ब्याज दर की तुलना करने के लिए निम्नलिखित लिस्ट देखे :-
लोन संस्थान | गोल्ड लोन की ब्याज दर | लोन राशि |
SBI बैंक | 7.30% से शुरु | ₹ 20,000 से ₹ 50 लाख |
HDFC बैंक | 9.50% से शुरु | ₹ 25,000 से असीमित |
ICICI बैंक | 10% से शुरु | ₹ 10,000 से ₹ 1 करोड़ |
ऐक्सिस बैंक | 12.50% से शुरु | ₹ 25,001 से ₹ 25 लाख |
मुथूट फिनकॉर्प | 11.99% से शुरु | ₹ 1,500 से ₹ 50 लाख |
SBI गोल्ड लोन के लिए पात्रता
- आयु: आपकी उम्र 18 साल से ऊपर और 70 साल से कम होनी चाहिए।
- नागरिकता: आपका भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- सोने की शुद्धता: सोने के गहने को गिरवी रखने के लिए उसका 18 कैरेट से 22 कैरेट होना आवश्यक है।
SBI Gold Loan के लिए पात्रता कैसे चेक करे?
एसबीआई की वेबसाइट पर एसबीआई गोल्ड लोन एलिजिबिलिटी चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें: –
- एसबीआई की वेबसाइट पर जाएं।
- अब एसबीआई गोल्ड लोन पर जाएं।
- एलिजिबिलिटी चेक करने के लिए गोल्ड लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर का उपयोग करें।
- जरूरी डिटेल्स जैसे लोन राशि, सोने का वजन,उम्र आदि भरें।
SBI गोल्ड लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
भारतीय स्टेट बैंक लोन के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- पहचान प्रमाण: पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड
- एड्रेस प्रूफ: वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, यूटिलिटी बिल, बैंक स्टेटमेंट
एसबीआई बैंक से गोल्ड लोन लेने के लिए इन दो दस्तावेजों के अलावा किसी और दस्तावेज की कोई आवश्यकता नहीं है।
एसबीआई गोल्ड लोन फीस
एसबीआई प्रोसेसिंग लोन राशि का 0.25% शुल्क लेता है, जो न्यूनतम -₹500 होता है। और अगर आप YONO एप के जरिए आवेदन करते है तो आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
SBI गोल्ड लोन के लिए आवेदन कैसे करे?
SBI Gold Loan के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको कुछ सरल चरणों का पालन करना होगा जिन्हें संक्षेप में निम्नानुसार किया जा सकता है:
- लोन के लिए फॉर्म पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी जैसे लोन राशि, नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें ।
- Continue पर क्लिक करें।
- ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
SBI Gold Loan Customer Care
एसबीआई गोल्ड लोन से संबंधित किसी भी पप्रश्न के लिए नीचे दिए गए विभिन्न तरीकों से कुटोमेर करे से समपर्क कर सकते है:
- टोल फ्री नंबर: 1800-11-2211
- मिस कॉल नंबर: 7208933143
- एसएमएस: SMS “GOLD” on 7208933145
यह भी पढे: HDFC Millennia Credit Card कैसे ले? विशेषताएं, लाभ, शुल्क
FAQs (पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. क्या SBI ने गोल्ड लोन पर ब्याज दर घटाई है?
हां, एसबीआई ने 28 जून, 2021 से गोल्ड लोन पर सबसे कम ब्याज दर कर दिया है। एसबीआई ने गोल्ड लोन पर ब्याज दर 7.30% कर दी है जो की पहले 7.50% थी
2. क्या एसबीआई गोल्ड लोन ऑनलाइन उपलब्ध है? क्या एसबीआई गोल्ड लोन ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देता है?
हां, आप तुरंत लोन प्राप्त करने के लिए एसबीआई में गोल्ड लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई गोल्ड लोन ऑनलाइन भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।
3. मैं एसबीआई से कितना गोल्ड लोन प्राप्त कर सकता हूं?
आप एसबीआई से ₹50 लाख तक का गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि, लोन राशि गिरवी रखे गए गोल्ड के मूल्य पर निर्भर करती है। एसबीआई गोल के मूल्य का 75% तक लोन के रूप में देता है।
4. गोल्ड लोन को प्रोसेस होने में कितना समय लगता है?
सोने के वजन और शुद्धता की जांच के बाद आपका गोल्ड लोन को मजूरी दे दी जाती है।
5. क्या मुझे भारतीय स्टेट बैंक प्राप्त करने के लिए किसी सह-आवेदक की आवश्यकता है?
नहीं, SBI गोल्ड लोन के लिए सह-आवेदक की आवश्यकता नहीं है।
क्या बिज़नेस करने वाला इंसान भी गोल्ड लोन ले सकता है?
हाँ, आप गोल्ड लोन ले सकते है।
Hmre pss 42 grm ka gold h toh hmko parsonal loan lena chhte h toh hme btaye mil skta h or hmko 20 lac ki chhiye
Hm ek deaf woman h or apko msg krke sawal krte h or hm pashupalan ka kam krte h or hm dehradun m rkhte h or hmko parsonal loan chhiye or bi bt h hmre purane gold loan bi fashe huye h usko bi wapas nikalne k liye paise bi chhiye ky mil skta h
Hmri gaaye ka insurance bi bnaya hua h ek liya h or bi lena h toh hmko pashupalan k liye loan chhiye ky mil skta h plz rply
Plz hmre whatapp no. Pe msg krke btaye or hmre no. H 7300665976 plz whatapp m msg krke btaye dhanyawad